साईं बाबा की चरण पादुका 9 और 10 दिसंबर को आगरा में भक्तों के भव्य दर्शनार्थ पहुंचेंगी, आयोजन समिति के अध्यक्ष नितिन कोहली और संयोजक डा. अशोक रैना बने

Religion/ Spirituality/ Culture State's उत्तर प्रदेश

 

प्रतापपुरा चौराहा के निकट रमाना ग्रांड में होगा भव्य एवं विशाल आयोजन, तैयारियां जोरों पर 

आगरा। साईं भक्तों के दर्शन हेतु श्री साईंबाबा की चरण पादुका दर्शन समारोह आगरा में 9 और 10 दिसंबर को होगा। आयोजन समिति की बैठक आज दोपहर प्रतापपुरा स्थित रमाना ग्रांड में हुई। जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष का दायित्व नितिन कोहली को सौंपा गया। जबकिसंयोजक डा. अशोक रैना बनाये गये हैं। इनके अलावा उपाध्यक्ष सिंटेक्स के पवन अग्रवाल तथा डा. लटूरी सिंह यादव बनाये गये हैं। आयोजन समिति के महासचिव संजय सत्यदेव नामित किये गये हैं। वहीं मीडिया प्रभारी का कार्य वरिष्ठ पत्रकार एल एस बघेल को सौंपा गया है।  आयोजन से जुड़े कुछ और पदाधिकारियों की घोषणा अगली बैठक में की जाएगी।

बैठक के दौरान आयोजन संबंधी तमाम जिम्मेदारियां विभिन्न साईं भक्तों को सौंपी गयी हैं। जिनमें टैंट आदि से लेकर स्वागत तथा सुरक्षा व्यवस्था आदि पर चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया कि चरण पादुकाएं 9 दिसंबर को यहां पहुंचेंगी। इस दिन देर रात तक लोग साईं चरण पादुकाओं के दर्शन का लाभ उठा सकेंगे। आयोजकों ने आगरा के अलावा एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, मथुरा,अलीगढ़, हाथरसस, कासगंज आदि जिलों के साईंभक्तों से दर्शन लाभ उठाने की अपील की है।

संयोजक डा. अशोक रैना के अनुसार आयोजन के लिए सैद्धांतिक अनुमोदन तदर्थ समिति, श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था, शिर्डी द्वारा प्रदान कर दिया गया है।  भक्तों की प्रबल आस्था को ध्यान में रखते हुए, तदर्थ समिति ने यह निर्णय लिया है कि, श्री साईंबाबा की चरण पादुका 09 दिसंबर 2025 को समय दोपहर 01.30 बजे से रात्रि. 10.00 तक और 10 दिसंबर को समय सुबह 07.00 बजे से दोपहर 01.00 तक सभी श्रद्धालु साईंभक्तों के भव्य दर्शनार्थ आगरा में उपलब्ध रहेंगी।

चरण पादुका दर्शन समारोह प्रतापपुरा स्थित आगरा क्लब के सामने द रमाना ग्रांड वैवाहिक स्थल पर होगा। इसके लिए तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गयी हैं।आयोजन समिति ने मौका मुआयना किया कि कहां चरण पादुकाएं स्थापित की जाएंगी। दो गैलरी बनायी जाएंगी। जिनमें प्रवेश और निकासी दोनों की अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। जिससे ज्यादा साईंभक्तों के पहुंचने पर व्यवस्था को आसानी से बनाया जा सके।  इससे पहले वर्ष 2018 में साईं चरण पादुका समारोह आगरा में आयोजित किया गया था। जिसमें लगभग 50 हजार साईंभक्तों ने चरण पादुका दर्शन का लाभ उठाया था।  बैठक में डा. अशोकरैना,नितिन कोहली, बी के परिहार, संजय सत्यदेव, संजयअग्रवाल, दिनेश गुप्ता, दीपकबत्रा, दीपा, राजीव पोद्दार, एल एस बघेल, मनोज शर्मा बौबी, रविंदरपाल सिंह गुल्लूभाई, मोहन सैनी आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *