
प्रतापपुरा चौराहा के निकट होगा भव्य एवं विशाल आयोजन, तैयारियां जोरों पर
आगरा। साईं भक्तों के दर्शन हेतु श्री साईंबाबा की चरण पादुका दर्शन समारोह आगरा में होगा। संयोजक डा. अशोक रैना के अनुसार आयोजन के लिए सैद्धांतिक अनुमोदन तदर्थ समिति, श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था, शिर्डी द्वारा प्रदान कर दिया गया है। भक्तों की प्रबल आस्था को ध्यान में रखते हुए, माननीय तदर्थ समिति ने यह निर्णय लिया है कि, श्री साईंबाबा की चरण पादुका 09 दिसंबर 2025 को समय दोपहर 01.30 बजे से रात्रि. 10.00 तक और 10 दिसंबर 2025 समय सुबह 07.00 बजे से दोपहर 01.00 तक सभी श्रद्धालु साईंभक्तों के भव्य दर्शनार्थ आगरा में उपलब्ध रहेंगी।
डा. रैना के अनुसार चरण पादुका दर्शन समारोह प्रतापपुरा स्थित आगरा क्लब के सामने द रमना ग्रांड वैवाहिक स्थल पर होगा। इसके लिए तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गयी हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में साईं चरण पादुका समारोह आगरा में आयोजित किया गया था। जिसमें लगभग 50 हजार साईंभक्तों ने चरण पादुका दर्शन का लाभ उठाया था। इस आयोजन की मंजूरी श्री साईबाबा के शुभाशिर्वाद के साथ… गोरक्ष गाडीलकर, (भा.प्र.से.) मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्तव्यवस्था, शिर्डी द्वारा प्रदान की गयी है। जिसमें कहा गया है कि डॉ. अशोक रैना, अध्यक्ष. कमला नगर साईं मंदिर, बलकेश्वर रोड, आगरा इस आयोजन के संयोजक हैं।
