आरएसओ अनिल कुमार सेवानिवृत्त, सविता प्रभारी आरएसओ

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 31 दिसंबर। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार आज सेवानिवृत्त हो गये। जिला क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव को प्रभारी आरएसओ का कार्यभार फिर से मिल गया है। सुनील जोशी के रिटायर होने के बाद भी श्रमती सविता श्रीवास्तव को प्रभारी का कार्यभार मिल गया था। श्री अनिल कुमार वैसे तो अलीगढ़ के आरएसओ थे। उसके साथ ही उन्हें विगत 18 अक्टूबर को आगरा के आरएसओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया था। इनके साथ ही एकलव्य स्टेडियम के इलेक्ट्रीशियन ओमप्रकाश भी आज ही रिटायर हो गये।
इन दोनों का विदाई समारोह स्टेडियम में हुआ। उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सविता श्रीवास्तव, राहुल चौपड़ा जिला क्रीड़ा अधिकारी फिरोजाबाद, राकेश यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी मथुरा, सुनील कुमार उपक्रीड़ा अधिकारी मैनपुरी,मुकेश अग्रवाल, सहायक आबकारी आयुक्त धर्मेंद्र नरायण, महंत योगेश पुरी, राजीव सोई, संजय गौतम, हरदीप सिंह हीरा, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *