आगरा, 7 मई। स्पोर्टस बज़,रतन पुरा रोड, विजय नगर कालौनी,आगरा के जिम हॉल पर आरएस मॉंडलिंग फाउन्डेशन (पंजी0) द्वारा आयोजित द्वितीय चरण के तहत एक दिवसीय मिस एण्ड मिसिज ग्लेमडीवा इण्डिया, मि. ग्लेम इण्डिया, व किड्स ऑडीशन सफलतापूर्वक लिया गया।
ऑडिशन कार्यक्रम का उद्घाटन् मुख्य अतिथि निश्चल जैन (स्पोर्टस बज़) व उदय गोयल (स्पोर्टस बज़) द्वारा सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
ऑडिशन में नई दिल्ली,राजस्थान,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,पंजाब,हरियाणा,कर्नाटक व उत्तराखण्ड के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
श्रैष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चयनित मॉडल इस प्रकार हैंः-
बालक वर्ग-यश पटेल,व्योम गम्भीर व कबीर।
बालिका वर्ग-अदिति पोडरे,आकांक्षा चौधरी,वंशिता,प्रज्ञाशील,धन्वी कुन्द्रा व प्रियंका भगत।
ऑडिशन के मुख्य निर्णायक रोहन शर्मा,सोम्या शर्मा,अनुष्का कंसल चौधरी,सुरूचि शर्मा,नमृता वाजपेई,नेहा उपाध्याय व मनीष कुमार थे।
फोटो शूट व विडियोग्राफी मनोरंजन विडियो प्रोडक्शन के आदित्य द्वारा की गई।उपरोक्त द्वितीय चरण के ऑडिशन के चयनित मॉडल 28 मई 2023 को आगरा कैम्पस रिजा़ेर्टस,फतेहाबाद रोड,आगरा पर आयोजित होने वाले ग्रेंड फिनाले में प्रतिभाग करेंगे।