आगरा। नगर निगम आगरा ने सहयोगी संस्था म्यूज़ फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से गुरुवार को जोन लोहामंडी के वार्ड संख्या 11 स्थित चार बाग़ क्षेत्र में ‘रोको-टोको’ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्रीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी देना रहा।
अभियान के दौरान जोन इंचार्ज शिवकांत के निर्देशन में टीम ने घर-घर जाकर लोगों को ‘येलो स्पॉट’ के बारे में जानकारी दी। टीम ने बताया कि येलो स्पॉट ऐसे चिन्हित स्थान होते हैं, जहां बार-बार गंदगी पाई जाती है और जो संक्रमण फैलने के प्रमुख कारण बन सकते हैं। ऐसे स्थानों की पहचान कर उन्हें साफ रखना बेहद जरूरी है।
फील्ड में मौजूद टीम मेंबर्स ने स्थानीय निवासियों को समझाया कि घर के अंदर और आसपास किसी भी प्रकार की गंदगी न होने दें, क्योंकि यही गंदगी मच्छरों और अन्य संक्रमण फैलाने वाले जीवों को जन्म देती है। लोगों को नियमित सफाई, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और जलभराव से बचने की सलाह दी गई।
अभियान के दौरान संचारी रोगों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है और इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।


