क्षेत्रीय प्रबंधक ने आज स्वयं खड़े होकर रोडवेज बसों को भगवान टॉकीज,अबूलाला दरगाह कट पर नहीं रुकने दीं

आगरा। प्रभारी मंत्री आगरा जनपद जयवीर सिंह , मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उ०प्र० सरकार की अध्यक्षता में आगरा जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जाम मुक्त यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत कठोर निर्देश दिये गये कि परिवहन निगम की बसें बस स्टेशन से ही यात्री चढायें व उतारें, आगरा शहर के प्रतिबन्धित स्थानों भगवान टाकिज, अब्बूलाला दरगाह, वाटर वर्क्स एवं रामबाग कट नामक स्थान पर बस न रोकें। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, बताया गया कि उक्त स्थानों पर चालक / परिचालक द्वारा निगम बसें यात्रियों की प्रतीक्षा में खड़ी कर ली जाती है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और यातायात बाधित हो जाता है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल को कठोर निर्देश दिये गये है कि। आज के उपरान्त कोई भी निगम बस प्रतिबन्धित स्थानों, भगवान टाकिज, अब्बूलाला दरगाह, वाटर वर्क्स एवं रामबाग कट नामक स्थान पर खडी पाई जाती है तो उसको सीज करने की कार्यवाही प्रशासन द्वारा की जायेगी। जिसकी जिम्मेदारी परिवहन निगम की होगी।
इन आदेशों के अनुपालन में स्वयं क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल द्वारा आज भगवान टॉकीज,अबूलाला दरगाह कट पर स्वयं मौके पर बस न रुकने का अनुपालन अनुश्रवण कराया। उनके साथ में सक्षेप्र ताज डिपो राजेश यादव मौजूद रहे।


