आगरा। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि ईदगाह-बाँदीकुई रेलखण्ड में स्थित समपार संख्या 10 बिचपुरी पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 16.09.2025 से 17.09.2025 तक होना है। यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 16.09.2025 प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 17.09.2025 शाम 06:00 बजे तक बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग समपार सं-08 से गुजारने की व्यवस्था की गयी है। जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे।