फतेहपुरसीकरी-किरावली के मध्य संपार 45 पर अनुरक्षण कार्य 27 से 29 सितंबर तक, सड़क यातायात बंद रहेगा

Press Release उत्तर प्रदेश

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि ईदगाह-बयाना रेलखण्ड में स्थित समपार संख्या 45 फतेहपुर सीकरी-किरावली के मध्य रेलपथ पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 27.09.2025 से 29.09.2025 तक होना है। यह कार्य समपार पर सड़क यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।

रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 27.09.2025 को प्रातः 09:00 बजे से दिनांक 29.09.2025 शाम 06:00 बजे तक बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग समपार सं-44 व 42 से गुजारने की व्यवस्था की गयी है।जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *