आगरा, 15 मार्च। वर्ष 2024-25 हेतु आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश से सम्बन्धित राज्य स्तरीय अण्डर-15 वर्षीय बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 से 16 मार्च, 2024 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिताओं के उद्घाटन की मुख्य अतिथि श्रीमति विमला सिंह, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी प्रयागराज के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाडियों को आशीष वचन दिये गये। तत्पश्चात राज्य स्तरीय अण्डर 15 वर्षीय बालिका कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एस.पी. बमनिया क्रीड़ाधिकारी शाहजहाँपुर, नरेन्द्र सिंह, सचिव जिला एथलेटिक्स संघ, हरफूल सिंह, उपक्रीडाधिकारी, शमीम अहमद, उपक्रीडाधिकारी, देशकान्त त्यागी उपक्रीड़ाधिकारी, श्रीमती शशी प्रभा, रामलाल यादव वरिष्ठ एथलेटिक्स खिलाड़ी, सुश्री कल्पना चौधरी आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। यह जानकारी आरएसओ सुनील चन्द्र जोशी ने दी।


