आगरा, 5 नवंबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में अण्डर-25 वर्षीय महिला वर्ग में प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स, बैडमिंटन प्रतियोगिता 21, 22 नवंबर को गोरखपुर में आयोजित की जायेगी। प्रदेश स्तरीय महिला प्रतियोगिता हेतु खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ द्वारा निर्धारित जिला एवं मण्डलीय ट्रायल्स एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर जनपदीय ट्रायल 7 , 8 नवंबर को, मंडलीय ट्रायल 11 , 12 नवंबर को कराये जायेगे।
उक्त खेलों में भाग लेने के इच्छुक महिला खिलाड़ी की आयु 31.12.2024 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण-पत्र या आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
जनपद के समस्त स्कूल / कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेलों में महिला खिलाडियों को खेल अध्यापक के साथ एकलव्य स्टेडियम आगरा पर प्रातः 10 बजे भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। प्रतियोगिता से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु मो.न. पर 9412171242 पर सम्पर्क कर सकते है। यह जानकारी क्रीडा अधिकारी सविता श्रीवास्तव ने दी।