
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने पुष्प प्रदर्शनी के विजेताओं को किया पुरष्कृत
आगरा।.मण्डलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी दिनांक 22.02.2026 को सम्पन्न हुई। ताज महोत्सव में प्रदर्शनी का आयोजन देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है एवं वातावरण को मनोहारी बनाने में फूलों एवं पेड़-पौधों का बहुत बड़ा योगदान है। अपरान्ह 3:00 बजे जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरूष्कृत किया गया। उनके द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन किया। प्रदर्शनी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, होटल अमर विलास, होटल जे०पी० पैलेस आगरा, मुगल शेरेटन एवं उद्यान विभाग के इकाई प्रभारियों द्वारा अलग-अलग सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के फल, शाकभाजी, विभिन्न रंगों की शिमला मिर्चे, एवं बैंगनी रंगों की बन्दगोभी, विभिन्न बहुवर्षीय एवं बहुरंगीय पुष्पों के प्रदर्श तथा फूलों से बनी आकृतियाँ प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रही।
सेना क्षेत्र में बगला उद्यान तथा गृह वाटिकाओं की प्रतियोगिताओं के लिये ग्रुप कैप्टन, एम. के. चिल्लर वी०एम०, विंग कमाण्डर, आरती देशवाल, ग्रुप कैप्टन, मोहित श्रीवास्तव, डा० मनोज कुमार, डायरेक्टर ए०डी०आर०डी०ई० एवं सर्वोत्तम सेवा के कार्यालय उद्यान ए०डी०आर०डी०ई० ऑफिस तथा अन्य संस्थाओं के कार्यालय उद्यान में जे०एस० राजपूत, बिंग कमाण्डर सिद्धार्थ मलिक को पुरस्कार वितरित किये गये।
सिविल क्षेत्र के गृह उद्यानों की प्रतियोगिता में राजकीय कार्यालय व अन्य संस्थाओं के उद्यानों में पाईनियर प्रिन्टर्स, डा० प्रशान्त शर्मा, कर्नल ब्राइट लैण्ड पब्लिक स्कूल तथा गोद लिये सार्वजनिक उद्यान में डा० रीता अग्रवाल, एकता जैन, सोनी त्रिपाठी ने पुरस्कार प्राप्त किये। विद्यालय में प्रधानाचार्य मन्द बुद्धि संस्थान, डाबर फुटवियर आगरा एवं औद्योगिक संस्थाओं में पूरन डाबर, डा० मधुसूधन अग्रवाल, होटल उद्यानों में आई०टी०सी० मुगल, होटल क्लार्क शिराज, होटल जे०पी० पैलेस ने तथा वंगला उद्यानों प्रतियोगिता में श्रीमती कंचन आहुजा, श्रीमती प्रशान्त पाण्डया, विभा गुप्ता, सुनील गुप्ता, कर्नल संजय गोस्वामी, दीपक मनचन्दा, रवि मनचन्दा को पुरस्कार वितरित किये गये। पुरूष्कार वितरण समारोह की समाप्ति पर मुकेश कुमार, उप निदेशक उद्यान आगरा मण्डल, आगरा ने प्रदर्शनी आयोजकों को उनके सफल प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनसामान्य को इस प्रकार के आयोजनों द्वारा प्रकृति के सौम्य स्वरूप की जानकारी होने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में भी सहायता मिलती है।
अंत में मुकेश कुमार, उप निदेशक उद्यान आगरा मण्डल, आगरा ने सभी लोगों को धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन किया जिनके सहयोग से प्रदर्शनी को सफलता की इस सीमा तक पहुँचाया जा सका। संचालन उद्यान अधीक्षक रजनीश पांडे ने किया।
