रंगबाजीः ढाबे पर खाना नहीं मिला तो गोली मार दी, घायल  

Crime उत्तर प्रदेश

आगरा, 19 दिसंबर। देर रात ईदगाह बस स्टैंड के पास स्थित एक ढाबे पर खाना न मिलने पर कुछ युवकों युवकों को इतना ताव आया कि उन्होंने फायरिंग कर दी। एक गोली ढाबा संचालक को लग गई। पुलिस ने ढाबा संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना सदर क्षेत्र में ईदगाह बस स्टैंड के पास अग्रवाल ढाबा पर आधी रात करीब 12 बजे काले रंग की कार में 4-5 युवक खाना खाने पहुंचे। इन्होंने खाने का ऑर्डर दिया पर ढाबे के कर्मचारी ने कहा कि खाना खत्म हो चुका है। इसके बाद भी ये युवक खाना लगाने का दबाव बनाने लगे। ढाबा संचालक जीतू ने कहा कि उसके पास न तो सब्जी बची है और न रोटियां। ढाबा बंद करने का टाइम भी हो चुका है।ढाबा संचालक की यह बात इन युवाओं में से एक को नागवार गुजरी। वह कार से तमंचा निकाल लाया और कर्मचारी पर तान दिया। उससे खाना तैयार करने को कहने लगा।दहशत फैलाने के लिए युवक ने हवा में फायरिंग कर दी। इसके बाद एक गोली  ढाबा संचालक को मार दी। गोली लगते ही ढाबा संचालक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद कार सवार युवक भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल ढाबा संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस की पूछताछ में ढाबे पर काम करने वाले युवक का कहना था कि दबंगों ने 4 राउंड फायर किए। इसके बाद वो भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *