वापसी में सांसद चाहर को अपने साथ दिल्ली ले गए राजनाथ सिंह

Politics दिल्ली/ NCR

वापसी में सांसद चाहर को अपने साथ दिल्ली ले गए राजनाथ सिंह   

आगरा एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सांसद राज कुमार चाहर।

आगरा, 7 जनवरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता आज भी वैसी ही है जैसी वर्षों पहले हुआ करती थी। राजनाथ सिंह लम्बे समय के बाद कुछ घंटों के लिए आगरा आए। इस दौरान वे भाजपा के सभी पुराने लोगों के साथ बहुत ही आत्मीयता से मिले। आगरा से वापसी में वे सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर को अपने साथ दिल्ली ले गए।

रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मेलन का उद्घाटन करने आगरा आए हुए थे। सुबह एयरपोर्ट पर जब वे विशेष विमान से उतरे तो वहां उनकी अगवानी के लिए बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। शिक्षक सम्मेलन के बाद वे सांसद नवीन जैन के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर पहुंचे, जहां वे पहले से मौजूद स्थानीय भाजपा नेताओं से मिले। राजनाथ सिंह ने सभी से उनकी कुशलक्षेम पूछी।

सांसद नवीन जैन के आवास से रक्षा मंत्री सीधे एयरपोर्ट पर रवाना हो गए। सांसद राज कुमार चाहर समेत कई अन्य भाजपा नेता उन्हें विदाई देने के लिए साथ-साथ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट जब सभी राजनाथ सिंह को विदाई दे रहे थे, तभी रक्षा मंत्री ने सांसद राज कुमार चाहर से कहा- दिल्ली नहीं चल रहे हो। सांसद चाहर ने तुरंत हामी भर दी। इसके बाद सांसद चाहर भी रक्षा मंत्री के साथ विमान से दिल्ली चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *