रेलवे ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मथुरा जंक्शन पर बंदर पकड़ो अभियान चलाया

Press Release उत्तर प्रदेश

मथुरा, 12 जनवरी। रेलवे ने सिविल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आज मथुरा जंक्शन पर बंदर पकड़ो अभियान चलाया गयाl काफी समय से स्टेशन पर बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए बंदरों के लिए जाल रखा गया था। जाल में कई बंदर फंस गए।जिससे रेलवे स्टेशन पर बंदरों से परेशान यात्रियों को अब राहत मिल जाएगी। नगर निगम की टीम ने उन्हें पकड़ने की कार्रवाई शुरू की और स्टेशन से बंदर पकड़े। इसके बाद बंदरों को पिजड़े में बंद कर ले जाया गया। रेलवे द्वारा सिविल प्रशासन को पत्र लिखने के बाद अभियान चलाया गया। बंदरों से यात्री परेशान की शिकायत को देखते हुए यह कार्यवाही की गई हैं। स्टेशन पर बंदर यात्रियों का सामान छीन ले जाते हैं। यही नहीं रेलवे स्टेशन पर पानी की टोटी तोड़ देते हैं। सुबह से शाम तक फुट ओवरब्रिज, टिकट घर, पूछताछ केंद्र आदि पर इनकी फौज खड़ी रहती है। रेलवे अधिकारियों ने इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की जिससे यह कार्रवाई की गई।  निगम की टीम रविवार को स्टेशन पर पहुंची और बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *