फिरोजाबाद के जिला क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा को आरएसओ सहारनपुर का प्रभार सौंपा

SPORTS उत्तर प्रदेश

लखनऊ।  कीडाधिकारी राहुल चोपड़ा का स्थानान्तरण वर्तमान तैनाती स्थान जिला खेल कार्यालय, फिरोजाबाद से क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर किया जाता है। उपरोक्त स्थानान्तरित कार्मिक को सम्बंधित अधिकारी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किये बिना शीघ्र ही अवमुक्त कर देंगे। स्थानान्तरित कार्मिक तत्काल नवीन तैनाती स्थान पर कार्य भार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। नवीन तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण न करने पर अनुशासनहीनता मानते हुए विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जायेगी। कार्यभार ग्रहण किये बिना किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा। स्थानान्तरित कार्मिक की रिलीविंग ज्वाईनिंग अनिवार्य रूप से मानव सम्पदा पोर्टल पर सम्बंधित अधिकारी द्वारा की जायेगी। इस आशयके आदेश निदेशक डा० आर० पी० सिंह द्वारा जारी किये गये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *