आगरा, 21 नवंबर। क्वीन विक्टोरिया कन्या इंटर कालेज की तृप्ति सविता को 68वीं राष्ट्रीय स्कूल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,आगरा मंडल,आर पी शर्मा द्वारा मेडल एवं फूलमालाएँ पहनाकर किया गया सम्मानित।
स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा विदिशा,मध्य प्रदेश में हाल ही में खेली गयी 68 वीं राष्ट्रीय अंडर 14 एवं 17 वर्ष बालक एवं बालिका राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश,आगरा क्वीन विक्टोरिया क इ कॉलेज की कक्षा-12 की छात्रा तृप्ति सविता ने अंडर-17 वर्ष के -49 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा की ओर से प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता था। आज क्वीन विक्टोरिया क इं कॉलेज,हरीपर्वत के प्रांगण में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में तृप्ति सविता को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,आगरा मंडल आर पी शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह, क्वीन विक्टोरिया क इं कॉलेज की प्रधानाचार्या जे साइलस, द्वारा मेडल,फूलमालाएँ पहनाकर,प्रमाणपत्र एवं नक़द धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
तृप्ति को क्वीन विक्टोरिया क इं कॉलेज के प्रबंधक जे एस जरमाया,अंतरराष्ट्रीय कोच मास्टर पंकज शर्मा मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, विदुषी सिंह व रुपेश अग्रवाल आदि ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।