आगरा, 12 नवंबर। स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा विदिशा,मध्य प्रदेश में 08 से 12 नवंबर 2024 तक खेली गयी 68 वीं राष्ट्रीय अंडर 14 एवं 17 वर्ष बालक एवं बालिका राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश,आगरा क्वीन विक्टोरिया क इं कॉलेज की कक्षा-12 की छात्रा तृप्ति सविता ने जीता अंडर-17 वर्ष के -49 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा की ओर से प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के टीम मैनेजर आगरा के अंतरराष्ट्रीय कोच मास्टर पंकज शर्मा विदिशा गए हुए हैं उनके नेतृत्व में अभी तक उत्तर प्रदेश की टीम ने 2 स्वर्ण व 3 कांस्य पदक जीते हैं।
तृप्ति सविता कांस्य पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,आगरा मंडल आर पी शर्मा,जिला विद्यालय निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक,(बालिका शिक्षा) वीपी सिंह, प्रबंधक शलभ शर्मा,जितेंद्र शर्मा,नमिता शर्मा,डॉ अनिल वशिष्ठ, डॉ एसकेसिंह,डॉ अतुल कुमार जैन, जे साइलस, डॉ जी एल जैन,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, तरुण शर्मा,अमित शर्मा,विदुषी सिंह,रवि प्रकाश,राजेश गुप्ता, सोबरन सिंह,संदीप परिहार,के पी सिंह यादव,पंकज कश्यप, रामेन्द्र शर्मा,संजय नेहरू दिग्विजय सिंह,दीपांशु सामरिया,अवधेश यादव, सुरेंद्र सिंह,रजनेश शर्मा, बीजेंद्र भारद्वाज,जनार्दन राणा, राम अवध भदौरिया, सौरभ सिंह, सौरभ गुप्ता,धर्मवीर सिंह, राजेश सिंह यादव, डी के सिंह,ललित पराशर,अतुल शर्मा, राहुल चौधरी, राम प्रकाश यादव, ज्ञानेन्द्र कुमार यादव, हिमांशु शर्मा,शाहतोष गौतम,श्वेता चारक,लता चौहान, अवनीश मलिक,शिखा झिंगरन,कविता झिंगरन, शशि प्रभा कर्दम व ललिता मुद्ग़ल आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।