राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बी डी जैन की प्रज्ञा शर्मा ने जीता रजत पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

, 22 दिसंबर। नई दिल्ली में 12 से 15 दिसंबर तक स्कूल फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित अयोजित हुई 68 वीं राष्ट्रीय स्कूल अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग कराटे प्रतियोगिता में  बी डी जैन क इं का,बालूगंज की कक्षा-10 की छात्रा कु. प्रज्ञा शर्मा ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए अंडर-17 वर्ष के -48 किलोग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतकर आगरा ज़िले एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रज्ञा शर्मा पिता राज कुमार शर्मा व माँ श्रीमती उमा शर्मा की सुपुत्री हैं ।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रज्ञा शर्मा के रजत पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आर पी शर्मा,जिला विद्यालय निरीक्षक  चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा)  वीपीसिंह, अध्यक्ष  वीरेंद्र सिंह वोहरा, प्रबंधक  सतीश गुप्ता, प्रधानाचार्या डॉ अंजली नाकरा,ज्योति सोनी, एनकेबिंदु, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, माध्यमिक शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा,केपीसिंह यादव, रवि प्रकाश,सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह व दिग्विजय सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *