68वीं माध्यमिक प्रदेशीय  कराटे प्रतियोगिता में  बी डी जैन इं का की प्रज्ञा शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

करेगी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग, सम्मानित किया

आगरा, 27 नवंबर। मेरठ मंडल के बुलन्दशहर ज़िले के शिव कुमार अग्रवाल इंटर कॉलेज में 19 से 21 नवंबर 2024 तक आयोजित 68 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय अंडर 14,17 व 19 वर्ष बालिका वर्ग कराटे प्रतियोगिता में आगरा के बी डी जैन क इं का, बालूगंज की कक्षा-10 की छात्रा कु. प्रज्ञा शर्मा ने आगरा मंडल की ओर से प्रतिभाग करते हुए अंडर-17 वर्ष के -48 किलोग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया।
प्रज्ञा शर्मा नई दिल्ली में 9 से 15 दिसंबर तक स्कूल फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेगी।
प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता में प्रज्ञा शर्मा के स्वर्ण पदक जीतने एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित होने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आर पी शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) वीपीसिंह, प्रधानाचार्या डॉ अंजली नाकरा, ज्योति सोनी, एनकेबिंदु, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, केपीसिंह यादव, रवि प्रकाश,सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह व दिग्विजय सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। स्वर्ण विजेता खिलाड़ी को विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. अंजली नाकरा द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *