69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कुरास प्रतियोगिता में आगरा मंडल के खिलाड़ियों ने जीते दर्जनों पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा।   अयोध्या मंडल के  राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी के इनडोर हॉल में आयोजित हुई 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कुरास प्रतियोगिता में आगरा मंडल के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से 5 स्वर्ण, 8 रजत,  9 कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता में आगरा जनपद के 10 खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता में आगरा जनपद के खिलाड़ियों ने -66 किलो ग्राम भारवर्ग में विशाल गोस्वामी ( राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज) ने कांस्य, -45 किलोग्राम में गौरव कुमार, एवं -50 किलोग्राम में मोहित कुमार (महाराजा अग्रसेन इo काo) ने कांस्य पदक, प्राप्त किए।
बालिका वर्ग में -70 किलोग्राम भारवर्ग में भूमिका ने रजत पदक एवं -44 किलोग्राम में संजना ( श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज) ने रजत पदक और -57 किलोग्राम भारवर्ग में मोहिनी ( केदारनाथ सेक्सेरिया इo कo) ने कांस्य पदक प्राप्त किए। टीम के कोच राष्ट्रीय प्रशिक्षक एम डी अहमद खान एवं दिलीप शर्मा , रूबी सिंह रहे। टीम मैनेजर महेंद्र सिंह रहे।

सभी विजेता खिलाड़ियों को मंडलीय सयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा डॉ मुकेश कुमार अग्रवाल,जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका वी पी सिंह,राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, भवानी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सचिव पुष्पेंद्र बघेल, मंडलीय क्रीड़ा सचिव आगरा मंडल आगरा अनिल कुमार, जनपदीय क्रीड़ा सचिव रिनेश मित्तल ,अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा, पंकज कुमार , शाहतोश गौतम, सौरभ सिंह, संजय शर्मा, के. पी. सिंह यादव, रवि प्रकाश, संजीव कुमार यादव, राजेंद्र सिंह चौहान, मीता वर्मा, रागिनी जैन,सौरभ गुप्ता, आदि ने हर्ष व्यक्त किया और सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *