पेंशनरों ने काली पट्टी बांध वेलीडेशन एक्ट का विरोध किया, कलक्ट्रेट में सभा कर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। वेलीडेशन एक्ट के विरोध में संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के आव्हान पर जनपद आगरा में उपरोक्त अधिनियम को पारित होने की पहली वर्षगांठ पर काला दिवस मनाया गया। बड़ी संख्या में पेंशनरों द्वारा काली पट्टी बाँधकर इसका खुल कर विरोध किया गया ।
विरोध सभा का आयोजन कलेक्ट्रेट आगरा में किया गया। जिसकी अध्यक्षता ए. के कुलश्रेष्ठ ने की। तथा संचालन संयोजक बीर सिंह यादव द्वारा किया गया। सभा के पश्चात जुलूस के रूप में पेंशनर्स डेलीगेशन एक्ट के विरोध में नारे लगाते हुए चल रहे थे। तत्पश्चात नगर मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर बनवारी लाल राजपूत, मंडल संयोजक, आबिद मोहम्मद खाँ सह संयोजक, सह संयोजक पेंशनर्तस सेवा संस्थान सिंधीराम, नीरज कुमार जैन, विजय कुमार जैन, अब्दुल जमीर खां, महावीर सिंह बघेल, बच्चू सिंह चाहर, सौदान सिंह, बृजगोपाल, उमेश चंद शर्मा, कौशल किशोर, सेवानिवृत पीसीएस अधिकारी राधाकृष्ण, देवेंद्र दीक्षित, विनोद कुमार, मुरारीलाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *