जून -2024 में 19 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भुगतान प्रपत्र दिये

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

आगरा, 1 जुलाई। मण्डल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल  के निर्देशन एवं सनत जैन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आगरा की अध्यक्षता में आगरा मण्डल में  30.06.2024 को सेवानिवृत्त होने वाले 19 रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाणपत्र व मेडल वितरण हेतु समापन समारोह का आयोजन आज दिनांक 01.07.2024 को मंडल कार्यालय आगरा के गोवर्धन सभागार में किया गया। आगरा मण्डल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को आन लाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किये गये।
सेवानिवृत्ति पर देय सेवा प्रमाण पत्र, पेंशन पेमेंट आर्डर एवं मेडल वितरण करने के उपरान्त श्री तेज प्रकाश अग्रवाल मण्डल रेल प्रबंधक आगरा के द्वारा सेवानिवृत्तं रेल कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए उनको एवं उनके परिवारों के सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे। समापन समारोह में आभार व्यक्त श्री सनत जैन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त समारोह में सहायक मंडल वित्त प्रबंधक आगरा व समापन अनुभाग के सभी सहयोगी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *