आगरा.19.03.2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर एवं संजय कुमार मलिक, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, के मार्ग दर्शन में विनीता सिंह-1 सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा आज राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, सिरौली मलपुरा आगरा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा किशोरों से मुलाक़ात कर उनको पढ़ाई लिखाई, खेलकूद, नृत्य, आदि सुधारात्मक परिवर्तन एवं सर्वांगीण विकास के लिए दैनिक गतिविधियों में प्रतिभाग किए जाने को लेकर प्रेरित किया गया । साथ ही किशोरों से यह भी पूछा गया कि मुकदमे में पैरवी किए जाने के लिए अधिवक्ता नहीं या फिर असमर्थ है तो वह प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता की मांग कर सकते हैं। साथ ही प्रभारी को संस्थान में स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान दिया जाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त विनीता सिंह प्रथम सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा किशोरों से एकल रूप से वार्ता कर संस्थान के कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में जाना गया। साथ ही संस्थान के कर्मचारियों को निर्देशित भी किया गया कि किशोरों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार का वार्ताव न करें। साथ ही सभी किशोरों का समय समय पर स्वास्थ की जांच अनिवार्य रूप से कराए। निरीक्षण के दौरान श्री रामसूरत, प्रभारी अधीक्षक उपस्थित रहे।


