40वीं ऑफिसियल राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में पवित्रा,ऐश्वर्या,अविधा,माधव,अविरल व ने जीते स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 14 जनवरी। हिलमैन पब्लिक स्कूल,पश्चिम पुरी के इण्डोर हॉल में खेली जा रही 40वीं जूनियर फाइट,13वीं जूनियर पूमसे एवं 39वीं सीनियर फाइट,12वीं सीनियर पूमसे ऑफिसियल उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के प्रथम दिन जोकि (सब- जूनियर, कैडेट ,जूनियर,सीनियर – बालक एवं बालिका -फाइट एवं पूमसे वर्ग में खेली जा रही है) का उदघाटन् मुख्य अतिथि अतिथि हिलमैन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंशुप्रिया पोखरियल, निदेशक डा. अविनाश पोखरियाल,जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा की सीईओ संगीता शर्मा,विशिष्ट अतिथि गोपी चंद शिवहरे की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी गर्ग, एच के बंसल द्वारा खिलाड़ियों की फाइट प्रारम्भ करा कर एवं परिचय प्राप्त कर किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के अध्यक्ष डा. एमसी शर्मा द्वारा की गई।उदघाटन् अवसर पर मुख्य अतिथि के समक्ष ताइक्वान्डो खिलाड़ियों द्वारा ताइक्वान्डो मार्शल आर्ट का शक्ति प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायकों में राष्ट्रीय निर्णायक आशीष जैन,अभिषेक शर्मा,करन कुमार,नितिन बघेल, आलोक कुमार, सिद्धार्थ शर्मा,मनोज कुमार पाल,गौतम कुमार ने सराहनीय कार्य किया। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सचिव पंकज शर्मा द्वारा प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का संचालन किया गया। उपरोक्त अवसर पर शलभ अग्रवाल, शिवजीत द्विवेदी,इन्दु शुक्ला,अनिल शुक्ला,निधि गौतम, शिखा श्रीवास्तव व नीतू सिंह आदि उपस्थित थे।  प्रतियोगिता पी0एस0एस0, ई0एस0एस0,
एल0 ई0 डी0 स्क्रीन के साथ आयोजित की जा रही है।

आज पहले दिन खेली गई फाइट प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहेः-
स्वर्ण पदक विजेता बालिकाः- पवित्रा चाहर,अविधा सिंह,उमड़िये त्रिवेदी,आराध्या भदौरिया,अनन्या गुप्ता,परी मंगलानी, ऐश्वर्या प्रभा राज व तनिष्का रावत।
बालक:-माधव गौतम,अविरल श्रीवास्तव,अभ्युदय,आदविक,कार्तिक अग्रवाल,प्रिंस,नितिन शर्मा,अनिकेत जैन,सिद्दार्थ कुमार,अहम चौहान,दिव्यांशु सिंह,अर्जुन चौधरी,सचिष्ठ त्रिवेदी,राहुल,अभय कुमार शर्मा,कृश दिवाकर,आर्यन,देव कुमार,शिवांग माधव,अमिताभ तिवारी व पारस कुमार। सोमवार को प्रातः 11 बजे से पूमसे प्रतियोगिता खेली जाएगी, जबकि पुरस्कार वितरण दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *