प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में दौसा स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के प्रावधान के कारण कुछ गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण किया जा रहा है। यह कार्य दिनांक 04.04.2026 से 05.04.2026 तक किया जाएगा।
उक्त कार्य के फलस्वरूप निम्नलिखित गाड़ियां अपने प्रभावी दिनांक 05.04.2026 को आंशिक निरस्त रहेंगी l
गाड़ी संख्या 51973 मथुरा जं. – जयपुर पैसेंजर, अलवर–जयपुर के बीच अपने प्रभावी दिनांक 05.04.2026 को आंशिक निरस्त रहेगी ।
गाड़ी संख्या 51974 जयपुर – मथुरा जं. पैसेंजर, जयपुर–अलवर के बीच अपने प्रभावी दिनांक 05.04.2026 को आंशिक निरस्त रहेगी ।
गाड़ी संख्या 12195 आगरा फोर्ट – अजमेर , बांदीकुई–अजमेर के बीच अपने प्रभावी दिनांक 05.04.2026 को आंशिक निरस्त रहेगी l
गाड़ी संख्या 12196 अजमेर – आगरा फोर्ट, अजमेर–बांदीकुई के बीच अपने प्रभावी दिनांक 05.04.2026 को आंशिक निरस्त रहेगी l यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *