आगरा के पंकज शर्मा अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स कोर्स सेमिनार हेतु चयनित

SPORTS उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

आगरा, 17 जुलाई। ज़िला ताइक्वान्डो संघ के अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा की सूचनानुसार झारखंड प्रदेश के राँची(खटंगा)शहर के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, खेल गॉव के इंडोर हॉल में “वर्ल्ड ताइक्वान्डो”सियोल, साउथ कोरिया की अंतरराष्ट्रीय संस्था कुकिवान द्वारा ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से 21 से 26 अगस्त 2024 तक इंडिया में पहली बार आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर्स कोर्स सेमिनार में आगरा ताइक्वांडो के 5 डान ब्लैक बैल्ट धारक एवं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक, पंकज शर्मा इंडिया की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
पंकज शर्मा का उक़्त अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स कोर्स सेमिनार हेतु  “कुकिवान” (सियोल,साउथ कोरिया) द्वारा चयन कर प्रतिभाग टिकट जारी किया जा चुका है।
सर्वविदित हो कि यह सेमिनार ताइक्वान्डो के 45 वर्ष के इतिहास में पहली बार इंडिया/भारत देश में आयोजित हो रहा है।
पंकज शर्मा को ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के महा सचिव  प्रभात कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा,डॉ रोहित सक्सेना,उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विधायक (फरीदपुर) डॉ श्याम बिहारी लाल, अनिल कुमार बॉबी,अनिल त्रिपाठी, मोहम्मद परवेज़ ख़ान,सरदार अजय पाल सिंह,ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष
डॉ एमसी शर्मा,सीईओ संगीता शर्मा, देवजीत घोष,निर्मल गोस्वामी,आशीष जैन, अभिषेक शर्मा,देश दीपक कुलश्रेष्ठ,राज कुमार,टीका राम थापा, पवन कुमार यादव,करन कुमार, मृत्युंजय कुमार, नितिन बघेल,मनोज कुमार पाल, रवि कुमार, नरेंद्र कुमार धाकड, राहुल होतवानी, मयंक जैन, रुपेश अग्रवाल, संजय सेंगर, आशीष त्यागी, मयंक शर्मा,पारस कुमार, गौरव लवानियाँ, राहुल कुमार,प्रदीप गौड़,नीतू सिंह,स्वाती शुक्ला, शिवानी सविता, उर्मिला चौहान व गायत्री अनुरागी आदि ने अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *