आगरा, 3 नवंबर। स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा विदिशा,मध्य प्रदेश में 08 से 12 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाली 68 वीं राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय अंडर 14 एवं 17 वर्ष बालक एवं बालिका राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु आगरा के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक एवं दक्षिण कोरिया से 5वीं डान ब्लैक बैल्ट धारक मास्टर पंकज शर्मा को उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो टीम का टीम मैनेजर बनाया गया है। यह सूचना डॉ भीमराव अम्बेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान, स्टेडियम,अयोध्या द्वारा दी गयी है।टीम अयोध्या से 6 नवंबर को ट्रेन द्वारा विदिशा के लिए रवाना होगी।
पंकज शर्मा के उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो टीम प्रमुख/मैनेजर
बनाए जाने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,आगरा मंडल,आगरा मनोज गिरी,जिला विद्यालय निरीक्षक,आगरा मानवेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक,(बालिका शिक्षा) वीपी सिंह, प्रबंधक महर्षि परशुराम इंटर कालेज शलभ शर्मा, डॉ अनिल वशिष्ठ,डॉ एसकेसिंह,डॉ अतुल कुमार जैन, डॉ जी एल जैन,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, तरुण शर्मा,अमित शर्मा,रवि प्रकाश,राजेश गुप्ता, सोबरन सिंह,संदीप परिहार,के पी सिंह यादव,पंकज कश्यप, रामेन्द्र शर्मा,संजय नेहरू दिग्विजय सिंह,दीपांशु सामरिया,अवधेश यादव, सुरेंद्र सिंह,रजनेश शर्मा, बीजेंद्र भारद्वाज,जनार्दन राणा, राम अवध भदौरिया, सौरभ सिंह, सौरभ गुप्ता,धर्मवीर सिंह, राजेश सिंह यादव, डी के सिंह,राहुल चौधरी, राम प्रकाश यादव, ज्ञानेन्द्र कुमार यादव, हिमांशु शर्मा,शाहतोष गौतम,विदुषी सिंह,श्वेता चारक,लता चौहान,अवनीश मलिक,शिखा झिंगरन,कविता झिंगरन,शशि प्रभा कर्दम व ललिता मुद्ग़ल आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।