आगरा। केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल एवं ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया महासचिव प्रभात कुमार शर्मा द्वारा आगरा ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय कोच,सचिव एवं प्रतियोगिता के टेक्निकल ऑफिसर मास्टर पंकज शर्मा को 41 वीं ऑफिसियल राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।
41 वीं ऑफिसियल राष्ट्रीय जूनियर एवं 38वीं सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता आगरा के होली पब्लिक स्कूल,सिकंदरा के इंडोर हॉल में ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ एवं ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के सहयोग से 8 से 10 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई। उक़्त अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ के महा सचिव अनिल कुमार,कोषाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह, ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एम सी शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा व अनीता शर्मा उपस्थित थे। प्रतियोगिता में पूरे देश के 26 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 700 से अधिक खिलाड़ी एवं खेल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय निर्णायक कर्नाटक के थिरुमल और असम के इमरानुल के दिशा निर्देशन में पूरे देश के 35 निर्णायकों द्वारा संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग,फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली गई।