पंकज शर्मा 40वीं ऑफिशियल राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु तकनीकी अधिकारी नियुक्त

SPORTS उत्तर प्रदेश राजस्थान स्थानीय समाचार

आगरा, 11 जनवरी। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा की सूचनानुसार राजस्थान प्रदेश के सवाईं माधोपुर शहर के इंदिरा ग्राउंड के इंडोर हॉल में ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 19 से 21 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाली 40 वीं जूनियर एवं 39 वीं सीनियर ऑफिसियल राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जोकि बालक एवं बालिका वर्ग,फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली जाएगी हेतु आगरा ताइक्वांडो के पंकज शर्मा को ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के महा सचिव  प्रभात कुमार शर्मा ने तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि पंकज शर्मा दक्षिण कोरिया से 5 डान ब्लैक बैल्ट,वर्ल्ड ताइक्वांडो पैनल के इंटरनेशनल कोच, ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया पैनल के (फाइट एवं पूमसे) राष्ट्रीय निर्णायक,स्कूल गैम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया पैनल के भी राष्ट्रीय निर्णायक हैं।

पंकज शर्मा के चयन पर ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा,डॉ यूके शर्मा,योगेन्द्र वार्ष्णेय, सीईओ संगीता शर्मा, देवजीत घोष,निर्मल गोस्वामी,आशीष जैन, अभिषेक शर्मा,देश दीपक कुलश्रेष्ठ,राज कुमार,टीका राम थापा, पवन कुमार यादव,करन कुमार, मृत्युंजय कुमार, नितिन बघेल,मनोज कुमार पाल, रवि कुमार, नरेंद्र कुमार धाकड, राहुल होतवानी, मयंक जैन, शिवम् कुमार गुप्ता,रुपेश अग्रवाल,संजय सेंगर, आशीष त्यागी, मयंक शर्मा,पारस कुमार, गौरव लवानियाँ, राहुल कुमार,प्रदीप गौड़,नीतू सिंह,स्वाती शुक्ला,शिवानी सविता, उर्मिला चौहान व गायत्री अनुरागी आदि ने अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *