आगरा, 10 अगस्त। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(शर्मा गुट) आगरा के अध्यक्ष अजय शर्मा की सूचनानुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(शर्मा गुट) आगरा के मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा को उनकी सक्रियता,योग्यताओं और क्षमताओं को दृष्टिगत रखते हुए सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया हैं। उनकी नियुक्ति पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंडलीय मंत्री एवं जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला मंत्री डॉ विशाल आनंद, मंडल अध्यक्ष भीष्म भद्र लवानिया, जितेंद्र कुमार शर्मा,डॉ तरुण शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।