चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित, जिसमें ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग तथा वॉटर बाउल एवं कपड़े के बैग का किया गया वितरण

Press Release उत्तर प्रदेश

सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा शहर रेंज के अन्तर्गत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण संरक्षण हेतु किया गया जागरूक तथा किया गया वृक्षारोपण

आगरा-05.06.2024/प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग ने अवगत कराया है कि सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा की आगरा शहर रेंज के अन्तर्गत ताज नेचर वॉक में ललित कला संस्थान आगरा के विद्यार्थियों, आगन्तुकों तथा पर्यटकों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक करते हुए विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जिसमें ललित कला संस्थान, आगरा के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा वॉटर बाउल एवं कपड़े के बैग का वितरण किया गया एवं वृक्षों पर क्यू०आर० कोड लगाये गये जिससे ताज नेचर वॉक में आने वालों को वृक्षों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा की अन्य रेंजों में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रतिकात्मक वृक्षारोपण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *