आगरा। महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा जिला स्तरीय हैंडबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।आगरा में इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु जिला ओलंपिक संघ के सहयोग से संजय गौतम को आयोजन सचिव नियुक्त किया गया है।
आयोजन सचिव ने बताया कि—
16 अप्रैल को हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बालमुकुंद बाजारी इंटर कॉलेज में किया जाएगा।
18 अप्रैल को कबड्डी प्रतियोगिता वैजयंती देवी इंटर कॉलेज में आयोजित होगी।
27 अप्रैल को वॉलीबॉल प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
28 अप्रैल को टेबल टेनिस प्रतियोगिता भी एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। यह प्रतियोगिताएं आगरा जिला खेल संघों के सहयोग से किया जाएगा
उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में आगरा जिले की महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं।
प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी आयोजन सचिव श्री संजय गौतम से उनके मोबाइल नंबर 8218501391 पर संपर्क कर सकते हैं।


