होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

Press Release दिल्ली/ NCR

अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु लालकुआं-राजकोट- लालकुआं एवं जबलपुर-निजामुद्दीन- जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

1.गाडी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को 12.35 बजे रवाना होकर मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 19.20 बजे आगमन व 19.25 बजे प्रस्थान कर 18.10 बजे राजकोट पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 22.40 बजे आगमन व 22.45 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 05.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी । यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी सहित 20 डिब्बे होगें।

2. गाडी संख्या 01701 जबलपुर-निजामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 व 09.03.26 तक (02 ट्रिप) जबलपुर से प्रत्येक सोमवार को 20.20 बजे रवाना होकर आगरा कैंट स्टेशन पर 09.30 बजे आगमन व 09.35 बजे प्रस्थान ,मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 11.10 बजे आगमन व 11.15 बजे प्रस्थान, कोसीकलां स्टेशन पर 11.43 बजे आगमन व 11.45 बजे प्रस्थान कर 14.25 बजे निजामुद्दीन पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 01702 निजामुद्दीन- जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 व 10.03.26 तक (02 ट्रिप) निजामुद्दीन से प्रत्येक मंगलवार को 15.45 बजे रवाना होकर कोसीकलां स्टेशन पर 16.50 बजे आगमन व 16.52 बजे प्रस्थान ,मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 17.45 बजे आगमन व 17.50 बजे प्रस्थान व आगरा कैंट स्टेशन पर 19.15 बजे आगमन व 19.20 प्रस्थान कर बुधवार को 09.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी ।यह रेलसेवा मार्ग में कटनी,दमोह ,सहर,वीरागना लक्ष्मी बाई झाँसी ,आगरा कैंट ,मथुरा जंक्शन व कोसीकलां स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में,01 प्रथम श्रेणी , 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी सहित 24 डिब्बे होगें।

यात्री गाड़ी के ठहराव, समय एवं तिथियों की विस्तृत जानकारी के लिए www.indianrailways.gov.in , एनटीईएस अथवा रेलवे पूछताछ सेवा से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *