किसान सम्मान दिवस के रूप में एक दिवसीय कृषि मेला का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

कैबिनेट मंत्री,महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार उ०प्र० सरकार श्रीमती बेबीरानी मौर्य  ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

आगरा 23 दिसंबर। आज स्व० चौधरी चरण सिंह भूतपूर्व प्रधानमंत्री के 121 वे जन्मोत्सव पर किसान सम्मान दिवस के रूप में एक दिवसीय कृषि मेला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी-आगरा पर किया गया। मेले में  कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार उ०प्र० सरकार श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने अपने संबोधन में किसानों की दयनीय स्थिति को नवीन कृषि तकनीकी अपनाकर सुधारने के उपाय के साथ-साथ प्रसंस्करण द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की सलाह दी। पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा, उप कृषि निदेशक, आगरा द्वारा स्व० चौधरी चरण सिंह  मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यकम में डा० आर०एस० चौहान कार्यकम समन्ययक के०वी०के० बिचपुरी के द्वारा गेहूँ, सरसों एवं आलू की फसल से सम्बन्धित समसामयिक जानकारी दी। कार्यकम में डा० धमेन्द्र सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ के०वी०के० विचपुरी के द्वारा पशुपालन एवं पशुउत्पादन की जानकारी दी। इसी कम में किसान यूनियन के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह चाहर द्वारा पी०एम० किसान योजना द्वारा लाभान्वित हो रहे कृषक एवं कृषकों के आर्थिक स्तर में हो रहे सुधार की विस्तृत जानकारी दी गयी। उक्त के अतिरिक्त मेले में उद्यान, मत्स्य, पशुपालन एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सहभागिता कर अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की कृषकों को जानकारी दी गयी। किसान सम्मान दिवस के रूप में उद्यान, मत्स्य, पशुपालन एवं कृषि विभाग द्वारा जनपद में उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले कृषकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में रू0 7000/- व द्वितीय पुरस्कार के रूप रू0 5000/- की धनराशि डी०बी०टी० के माध्यम से उनके बैंक खाते में हस्तान्तरित की जायेगी। (सूची संलग्न) कार्यकम का समापन करते हुये श्री विनोद कुमार सिंह. जिला कृषि अधिकारी, आगरा द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कृषक बंधुओं के साथ-साथ वैज्ञानिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संलग्न :- पुरुस्कृत कृषकों की सूची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *