फिरोजाबाद. 07/02/2025.आयुक्त आगरा मण्डल शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जनपद-फिरोजाबाद में सतही स्रोत आधारित पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना टूण्डला तहसील के रामगढ (उमरगढ) में स्थित है। इस परियोजना की स्वीकृत लागत 869.66 करोड है इस परियोजना से जिले के समस्त 9 विकास खण्डों के 780 राजस्व ग्रामों की कुल 1931000 एवं आगरा जनपद के 15 विकास खण्डों के 902 राजस्व ग्रामों की कुल जनसंख्या-2995770 को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया कि आगरा को 273 एम0एल0डी0 पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा जब कि फिरोजाबाद को पेयजल एम0एल0डी0 173 उपलब्ध कराया जायेगा।
इस परियोजना को 09/10/2023 को प्रारम्भ किया गया था जबकि इस परियोजना की पूर्ण होने की तिथि 08/04/2025 है। आयुक्त महोदय ने कार्य में गति न होने के कारण नाराजगी दिखाई, साथ ही मैन पावर बढाने के निर्देश दिये। आयुक्त महोदय ने कहा कि अगर कार्य सही समय पर पूरा नहीं हुआ तो आपके साथ विधिक कार्यवाही की जायेगी। अभी तक कार्य केवल 50 प्रतिशत हुआ है, साथ ही आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया कि किसानों के साथ सम्पूर्ण समझौते हो चुके हैं और उनको उचित मुआवजा दिया जा रहा है। इसके पश्चात आयुक्त महोदय ग्लास म्यूजियम व पर्यटन सूचना केन्द्र का निरीक्षण करने गये। जहाँ पर चल रहे कार्य की प्रगति से वह संतुष्ट नजर आये। आयुक्त को अवगत कराया गया इन केद्रों का निर्माण यू0पी0पी0सी0एल0 नामक कार्यदायी संस्था द्वारा किया जा रहा है इस परियोजना का प्रारम्भ 13/03/2024 को किया गया था। इसकी पूर्ण होने की तिथि सितम्बर-26 है, जबकि ग्लास म्यूजियम के निर्माण के पूर्ण होने की तिथि जुलाई-2026 है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन व अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।