आगरा, 12 अप्रैल। नगरीय निकाय चुनाव के नाम निर्देशन पत्रों के विक्रय के दूसरे दिन महापौर नगर निगम आगरा हेतु 03 नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये तथा वार्ड सं0 01 से 100 तक वार्डों हेतु कुल 214 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की गयी। जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला के लिये आरक्षित वार्डों हेतु 118 नाम निर्देशन पत्र तथा अनारक्षित श्रेणी के 96 नाम निर्देशन पत्र इस प्रकार आज नगर निगम में कुल 214 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत, खेरागढ़ में अध्यक्ष के नाम निर्देशन हेतु अनारक्षित श्रेणी के 06 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई।