उपनिदेशक डीपी सिंह की संस्तुति पर उद्यान निरीक्षक सूबेदार सिंह को आलू प्रक्षेत्र सींगना से हटाया

State's उत्तर प्रदेश

आगरा, 26 अगस्त। उपनिदेशक उद्यान डा. धर्मपाल सिंह की संस्तुति पर उद्यान निरीक्षक सूबेदार सिंह को राजकीय आलू प्रक्षेत्र सींगना से हटा दिया गया है। उन पर यहां का अतिरिक्त कार्यभार था।
उद्यान निरीक्षक सूबेदार सिंह वर्तमान में जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय हाथरस में तैनात हैं। इसी तैनाती के दौरान 12.9.23 को उन्हें सींगना के लंबे अनुभव को मद्देनजर रखते हुए अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया था। ज्ञातव्य है कि सूबेदार सिंह विगत लगभग 18-19 साल से आगरा के सींगना स्थित राजकीय आलू फार्म पर तैनात थे। इस बीच आगरा के किसान नेताओं ने निदेशालय में सींगना को लेकर कई शिकायतें की थीं। जिनको लेकर निदेशालय और शासन स्तर से जांच भी करायी गयीं। इसके पश्चात उपनिदेशक उद्यान डा. धर्मपाल सिंह की संस्तुति पर 18 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के उद्यान निदेशक भानु प्रकाश राम द्वारा यह आदेश जारी किया गया है कि उद्यान निरीक्षक श्री सिंह का राजकीय आलू फार्म सींगना का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। उनको निर्देशित किया जाता है कि इन निर्देशों का तत्काल अनुपालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *