क्रीड़ा भारती आगरा के स्थापना दिवस एवं हनुमान दिवस के उपलक्ष्य में चतुर्थ ओपन कराते चैंपियनशिप का आयोजन एकलव्य स्टेडियम में किया गया

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 13 अप्रैल।   क्रीड़ा भारती आगरा स्थापना दिवस एवं हनुमान दिवस के उपलक्ष्य में चतुर्थ ओपन कराते चैंपियनशिप का आयोजन एकलव्य स्टेडियम में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ  महानगर अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद अग्रवाल , राजेश कुशवाह विभाग संयोजक अध्यक्ष सिहान रूप सिंह महासचिव सिंहा शरद कुमार  ने मां भारती एवं वीर हनुमान के चित्रों पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंत में पुरस्कार वितरण राजेश कुलश्रेष्ठ क्षेत्र संयोजक क्रीडा भारती के डा रीनेश मित्तल प्रांत अध्यक्ष, मोहित वर्मा प्रांत सह मंत्री ,लव तिवारी ब्रज प्रांत कार्यालय प्रमुख ,राजीव सोई महानगर मंत्री, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल जिला अध्यक्ष आगरा डॉ दिनेश सिंह यादव जिला मंत्री क्रीड़ा भारती जिला सह मंत्री श्री चंद्र प्रकाश सिंह राजपूत, जिला सह मंत्री कैप्टन तेजवीर सिंह शिशुपाल चाहर पाली राम सिंह आदि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया ।इस प्रतियोगिता का संचालन स्पोर्टस कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिनमें उपस्थित रहे अध्यक्ष माइकल ली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल गोस्वामी, उपाध्यक्ष रुपेश अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष देवजीत घोष ।निर्णायक  की भूमिका राखी शिवम, रवि ,अनूप, सोनिया, मथुरा से वरिष्ठ निर्णायक सोनू निषाद की देखरेख में संचालन हुआ इस प्रतियोगिता में पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार है

माहिर हस्तीर को स्वर्ण पदक पहनाते विशिष्ट अतिथि।

परिणाम इस प्रकार रहे
स्वर्ण पदक विजेता
अनुष्का जैन ,अतहर महेश्वरी, सनव ,स्वास्तिक ,ज्ञान दीक्षित, प्रियांशी गोयल, माहिर हस्तीर,  निशिका खंडेलवाल, प्रसाद सेठ, स्तुति मित्तल ,इशांत, काव्य मित्तल, प्रांजल, आराध्य यादव, मैहर ,निवेदिता कपूर, अंश, वेदिका, शिफा ,बख्श

रजत पदक विजेता
अलीना सिंह ,कैलाश राजपूत, अनंत ,स्वास्तिक सेठ, कौशिक, सैमसंग, अंश यादव, विनीत गुप्ता ,निहारिका ,काव्य गोयल, पीयूष राजपूत ,अलीना खान, दक्ष सिंह आदि ने प्राप्त किया

अविरल यादव अपना पदक दिखाते हुए।

कांस्य पदक विजेता
रियान सिंह ,प्रचित ,  अविरल यादव,पार्थिव, रिद्धिमा ,मोनिशा ,प्रियांशी आदि ने प्राप्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *