आगरा, 3 नवंबर। पूज्य झूलेलाल सिंधी सभा कर्म योगी कमला नगर आगरा चंद्र दिवस के शुभ अवसर पर कर्म योगी झूलेलाल चौक चौराहा पर भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर पूजा कर प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मयोगी नगर के अध्यक्ष इंद्रलाल तुलसानी ने की। कार्यक्रम में कर्म योगी सभा के संस्थापक ओमप्रकाश बिजवानी, महामंत्री नानक राम, कोषा ध्यक्ष विनोद चिमनानी, भागचंद, अशोक ठकरानी ,मोहनलाल लखवानी, मोहन गयानानी, विजय बुलानी, ओम प्रकाश पहलाजानी, मुकेश सभानी, मोंटू करीरा ,दर्शन लाल ,अमृत मखीजा ,मेघराज दियालानी,परमानंद आतवानी, ईश्वर सेवकानी, रोहित आयलानी,महेश सोनी आदि उपस्थित रहे।
