26 फरवरी को विकास खंडों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम, 28 को नगर निगम स्तर पर होंगे

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 25 फरवरी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने अवगत कराया है कि शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 26 फरवरी 2023 को जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं 28 फरवरी 2023 को नगर निगम आगरा के स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त प्रभारी/कार्यवाहक, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) एवं जनपद कार्यालय कार्मिक (समाज कल्याण) मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत निर्धारित तिथियों पर सम्पन्न होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित होते हुए विवाह कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही कार्यालय से विवाह प्रमाण पत्र का प्रारूप प्राप्त करने के साथ ही, विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित जोड़ों की जातिवार एवं बैंकवार सूचना निर्धारित प्रारूप पर तत्काल उपलब्ध करायेंगे, जिससे कि सम्बंधितों कन्याओं के खातों में धनराशि स्थानान्तरित की जा सके।

उन्होंने बताया है कि विकास खण्ड सैयां में 50, खेरागढ़ में 80 तथा जगनेर में 55 जोड़ों का विवाह एन0बी0 गार्डन, नगला उदैया रोड, खेरागढ़ में किया जायेगा। जिसमें  राजकुमार साहू प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सैंया (9621301574),  विनोद शर्मा प्रभारी सहायक विकास अधिकारी, खेरागढ़ (6306784363) एवं भूपेन्द्र निर्माण प्रभारी सहायक विकास अधिकारी की ड्यूटी लगायी गयी है। इसी क्रम में विकास खण्ड फतेहाबाद में 114 जोड़ों का विवाह हरी गार्डन, फतेहाबाद में सम्पन्न होगा, जिसमें  महेन्द्र पाल सिंह प्रभारी सहायक विकास अधिकारी की ड्यूटी लगायी गयी है। शमशाबाद में 100 जोड़ों का विवाह विकास खण्ड परिसर शमशाबाद में कराया जायेगा, जिसमें मनोज आर्या, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी की ड्यूटी लगायी गयी है। विकास खण्ड बरौली अहीर में 36 एवं बिचपुरी में 11 जोड़ों का विवाह श्री रामजी फार्म हाउस, नगला कली रोडद्व कहरई में कराया जायेगा, जिसमें  सुनील पाराशर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी एवं श्रीमती खुशबू भारती ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण, आगरा की ड्यूटी लगायी गयी है। विकास खण्ड अकोला में 14 जोड़ों का विवाह विकास खण्ड परिसर अकोला में कराया जायेगा, जिसमें श्रीमती खुशबू भारती ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण, एवं  आशीष धाकरे पर्यवेक्षक, समाज कल्याण, आगरा की ड्यूटी लगायी गयी है। खन्दौली में 55 जोड़ों का विवाह विकास खण्ड परिसर खन्दौली में तथा एत्मादपुर में 35 जोड़ों का विवाह विकास खण्ड परिसर एत्मादपुर में कराया जायेगा, जिसमें  रामेन्द्र सिंह, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी की ड्यूटी लगायी गयी है। विकास खण्ड बाह में 89, जैतपुरकला में 55, पिनाहट में 80, नगर पालिका परिषद बाह में 03 व नगर पंचायत पिनाहट में 12 जोड़ों का विवाह पूजा पब्लिक स्कूल, भदरौली, बाह में कराया जायेगा, जिसमें मो0 जुनेद सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, अखिलेख प्रभारी सहायक विकास अधिकारी, श्री सुनील लिपिक न0पा0परि0 बाह एवं  सुरेन्द्र लिपिक न0पं0 पिनाहट की ड्यूटी लगायी गयी है तथा विकास खण्ड फतेहपुर सीकरी में 25 व अछनेरा में 08 जोड़ों का विवाह विकास खण्ड परिसर फतेहपुर सीकरी में सम्पन्न होगा, जिसमें श्री मनीष चौधरी सहायक विकास अधिकारी व  योगेश कुमार कनिष्ठ सहायक, समाज कल्याण की ड्यूटी लगायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *