
मंत्री उत्तर प्रदेश, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने पर जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के दृष्टिगत जनपद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कमिश्नरी लघु सभागार में जनपद के जनप्रतिनिधियों तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण के साथ 10 टाउनशिप का शिलान्यास, भूमिपूजन एवं विभिन्न विभागों के प्रस्तावित प्रोजेक्ट का लोकार्पण/शिलान्यास तथा जनसभा हेतु व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।
मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण तत्परता एवं समर्पण के साथ करें- जनपद प्रभारी मंत्री।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के दृष्टिगत प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर की तैयारियों की समीक्षा
आगरा. 05.04.2026/आज मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उ0प्र0 तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने पर जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात प्रभारी मंत्री कमिश्नरी लघु सभागार पहुंचे, जहां मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दृष्टिगत जनपद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जनपद के जनप्रतिनिधियों केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल , उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय , विधायकगण डॉ.जीएस धर्मेश , पुरुषोत्तम खंडेलवाल , डॉ. धर्मपाल सिंह , श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह , चौ.बाबूलाल , भगवान सिंह कुशवाह , एमएलसी विजय शिवहरे , जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया , महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया , महानगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार गुप्ता , जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल गोविंद शर्मा तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण के साथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा 07/04/2026.दिन मंगलवार को रायपुर रहनकला स्थित आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत ग्राम-रायपुर व रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) की लगभग 449.65 है० भूमि पर, कुल सम्भावित लागत धनराशि रू0 5142.00 करोड़ से 10 टाउनशिप का शिलान्यास, भूमिपूजन एवं विभिन्न विभागों के प्रस्तावित प्रोजेक्ट का लोकार्पण/शिलान्यास तथा जनसभा हेतु व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जनसभा स्थल पर बेरीकेडिंग, विधानसभावार साइनेज,पार्किंग व्यवस्था, गर्मी के मौसम के दृष्टिगत पर्याप्त शीतल पेयजल, मा. मुख्यमंत्री जी के आगमन का रूट, हैलीपेड इत्यादि की जानकारी ली तथा संबंधित को दिशा निर्देश दिए। भूमि अधिग्रहण संबंधी जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि जिन किसान भाइयों की भूमि का मुआवजा प्रदान नहीं किया गया है बिना मुआवजे के कब्जा न लिया जाए तथा उन्हें शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
तत्पश्चात मा. प्रभारी मंत्री महोदय जनप्रतिनिधियों के साथ मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पहुंचे तथा निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि शहरी विस्तारीकरण एंव नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम-रायपुर व रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) की लगभग 449.65 है० भूमि पर, कुल सम्भावित लागत धनराशि रू0 5142.00 करोड़ से 10 आवासीय टाउनशिप का शिलान्यास मा. मुख्यमंत्री जी के करकमलों से होगा। शिलान्यास से पूर्व मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विधिवत् भूमिपूजन किया जाएगा एवं टाउनशिप मॉडल का अवलोकन करेंगे। इसके बाद मा. मुख्यमंत्री जी विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास कर मौजूद जनसभा को संबोधित करेंगे।
मा. प्रभारी मंत्री जी ने हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की। मौसम को ध्यान में रखते हुए मंच स्थल एवं भूमिपूजन स्थल पर उचित रूप से टैंट लगाए जाने, वीआईपी/मीडिया दीर्घा, स्विस कॉटेज आदि व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। भारी एवं हल्के वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था तथा सभी एप्रोच मार्ग को दुरूस्त बनाये जाने हेतु निर्देश दिए गए। मा0 प्रभारी मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं आमजन की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण तत्परता एवं समर्पण के साथ करें।बैठक में मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार , जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी , एडीए उपाध्यक्ष श्रीमती एम. अरुणमोली, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर नगर आयुक्त शिशिर सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।


