आगरा, 9 जनवरी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के ‘गोवर्धन’ सभा कक्ष में आज मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रनव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया |
इंजीनियरिंग विभाग में अधिकांश कार्य हिंदी में किए जाते हैं तथा निरीक्षण रिपोर्टें भी हिंदी में जारी की जाती हैं। राजभाषा हिंदी के प्रचार- प्रसार में इंजीनियरिंग विभाग का योगदान उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय तुषार बंसल, मंडल इंजीनियर मुख्यालय अनादी मित्तल, मंडल इंजीनियर ट्रैक हरेन्द्र कुमार एवं राजभाषा अधिकारी अनिल पटेल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |