विद्युत, यांत्रिक एवं राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के ‘गोवर्धन’ सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग (कर्षण एवं वितरण), यांत्रिक विभाग (सी एंड डब्लू) एवं राजभाषा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रणव कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विद्युत विभाग (कर्षण एवं वितरण), यांत्रिक विभाग (सी एंड डब्लू) तथा राजभाषा विभाग में किए जा रहे हिंदी राजभाषा कार्यों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि संबंधित विभागों में हिंदी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कार्यालयों में मूल पत्राचार एवं अन्य पत्रावलियाँ हिंदी में तैयार की जा रही हैं, जो राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस उल्लेखनीय योगदान के लिए सभी अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों के कर्मचारियों की सराहना की गई। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान राजभाषा अधिकारी एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बी. एस. चौहान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा द्वारा तीनों विभागों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री प्रणव कुमार, राजभाषा अधिकारी श्री बी. एस. चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *