आगरा, 10 अक्टूबर। कमला नगर स्थित लक्ष्मण पार्क पर ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को फूलमालाए एवं मेडल पहनाकर साथ ही उनके ताइक्वांडो प्रशिक्षक अभिषेक शर्मा को भी फूलमालाए पहनाकर सम्मानित किया गया। ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा के सचिव पंकज शर्मा ने बताया कानपुर ज़िले के टी एस एच पालिका स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7 से 9 अक्टूबर को आयोजित हुई द्वितीय उत्तर प्रदेश (केडिट एवं सीनियर बालक एवं बालिका फाइट एवं पूमसे) राज्य ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण,3 रजत व 4 कांस्य सहित कुल 9 पदक।जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया। ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा के अध्यक्ष डॉ एम सी शर्मा सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय कोच पंकज शर्मा सीईओ संगीता शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया व अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
केडिट बालिका वर्ग
स्वर्ण पदक विजेता-(अंडर 75 किलो ग्राम भार वर्ग में )
अवंतिका सिंह।
रजत पदक विजेता-(अंडर 53 किलो ग्राम भार वर्ग में )
प्रियांशी मंगलानी।
कांस्य पदक विजेता-(अंडर 43 किलो ग्राम भार वर्ग में )
वैष्णवी कुशवाह।
केडिट बालिका वर्ग
बालक वर्ग
स्वर्ण पदक विजेता-(अंडर 53 किलो ग्राम भार वर्ग में )
दिव्यम अग्रवाल।
रजत पदक विजेता-
(अंडर 59 किलो ग्राम भार वर्ग में )
दिव्य गुप्ता।
सीनियर बालिका वर्ग
कांस्य पदक विजेता-
(अंडर 57 किलो ग्राम भार वर्ग में )
संजना शाक्य एवं
(अंडर 73 किलो ग्राम भार वर्ग में )
दीवा गुप्ता।
सीनियर बालक वर्ग
रजत पदक विजेता-
(अंडर 63 किलो ग्राम भार वर्ग में )
माधव चौहान।
कांस्य पदक विजेता-
अंडर 63 किलो ग्राम भार वर्ग में पारस कुमार।