नमन डायग्नोस्टिक पर गिरी निगम की गाज, चिकित्सक को नोटिस जारी

Press Release उत्तर प्रदेश

 

सरकारी भूमि पर कब्जे का प्रयास विफल, नगर निगम ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण

आगरा। नगर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर कब्जा करने के प्रयास को विफल कर दिया। भगवान टाकीज से नेहरू नगर होते हुए दीवानी की ओर जाने वाले मार्ग पर नमन डायग्नोस्टिक की ओर से पक्का निर्माण कराया जा रहा था। जानकारी मिलते ही निगम प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया।

सरकारी भूमि पर कब्जा करने के प्रयास की जानकारी मिलने पर सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता को टीम सहित कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा। टीम ने जब निर्माण कार्य कर रहे लोगों से पूछा कि वे किसके आदेश पर सरकारी भूमि पर निर्माण कर रहे हैं, तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके उपरांत निगम ने मौके पर ही निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया। नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करने वाले चिकित्सक को नोटिस जारी किया जा रहा है। आरआई शिप्रा गुप्ता के अनुसार, नोटिस का जबाव न देने पर चिकित्सक के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

वर्जन —–

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का इस संबध में कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *