आगरा.20.01.2026/ अपर जिलाधिकारी (नगर)/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री यमुनाधर चौहान ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 25 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जायेगा। जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलायी जायेगी।उन्होंने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष से आग्रह किया है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिनांक 25-01-2026 को पूर्वान्ह 11-00 बजे अथवा साप्ताहिक अवकाश की स्थिति में दिनांक 24-01-2026 अथवा दिनांक 23-01-2026 को अपनी सुविधानुसार शपथ पत्र दिलाने का कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित करें तथा आयोजित कार्यकम की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफ एवं शपथ लेने वाले सभी उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति का विवरण,प्रमाण-पत्र एवं फोटोग्राफी की सी०डी० जिला निर्वाचन अधिकारी, कार्यालय में दिनांक 27-01-2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
