महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज आगरा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज आगरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) इकाई की ओर से सात दिवसीय शिविर का समापन शनिवार को हो गया। प्रथम सत्र में महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें सभी स्वयं सेवको ने प्रतिभाग किया। द्वितीय सत्र में सभी स्वयं सेवकों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कैलाश चन्द्र, विकास मिश्रा, पारस जैन, सोमवीर यादव, श्यामलाल, शुभम पाठक आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज अजय पाण्डेय ने दी। संचालन पंकज कश्यप ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *