आगरा , 23 जुलाई। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा, आगरा के द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया में जनपद स्तर पर मुख्य 9 पदों, जिनमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष सम्प्रेक्षक तथा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री के पद के निर्वाचन 22.07.2023 को संपन्न हुआ। अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय / चुनाव अधिकारी द्वारा अपने निर्देशन में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराया गया। निर्वाचन का परिणाम निम्नवत रहा,
नरेन्द्र कुमार भारद्वाज 68 मत प्राप्त कर अध्यक्ष, जय कुमार 95 मत प्राप्त कर महामंत्री, दुलीचन्द शर्मा 65 मत से वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्री कृष्णा विष्ट,70 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष, विवेक सक्सैना 56 मत से संगठन मंत्री, 62 मत प्राप्त कर सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती आशा चाहर चुनी गईं। राजेन्द्र प्रसाद,65 मत लेकर आडीटर पद पर निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी में दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिनमें तुषार सक्सैना,वरिष्ठ लिपिक , अपर जिलाधिकारी (नगर) संयुक्त मंत्री चुने गए तथा वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार,कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए हैं।उपरोक्तानुसार नरेन्द्र कुमार भारद्वाज, जिला अध्यक्ष, जय कुमार महामंत्री, दुली चन्द शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णा बिष्ट उपाध्यक्ष, तुषार सक्सैना संयुक्त मंत्री , पवन कुमार-कोषाध्यक्ष, विवेक सक्सैना – संगठन मंत्री, श्रीमती आशा चाहर – सांस्कृतिक मंत्री,राजेन्द्र प्रसाद, आडीटर के पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं।