नगर निगम का तीन दिवसीय यमुना दिवाली महोत्सव 29 अक्टूबर से

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नगर निगम आगरा पहली बार प्रकाशोत्सव पर यमुना दिवाली महोत्सव का आयोजन यमुना किनारा स्थित आरती स्थल पर करने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि 29 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाला मेला 31 अक्तूबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि आयेाजन का उद्देश्य आगरा के जनमानस को यमुना नदी से जोड़ना और अतीत की मेला तमाशे की परंपराओं को पुनर्जीवित करना है। आयोजन मंगलवार को 5:30 बजे से प्रारंभ होगा । कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार के बच्चों के झूले और मनोरंजन के साधनों के अलावा खान पान की स्टॉलों पर उपलब्ध व्यंजनों का भी लुत्फ लिया जा सकेगा। नगर आयुक्त ने सभी शहरवासियों से आयोजन में भाग लेकर नगर निगम के इस अनूठे प्रयास को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *