माध्यमिक वालीबाल में नगर निगम की इकलौती टीम विजेता घोषित

SPORTS उत्तर प्रदेश

अंडर-17 में आशाराम और अंडर-19 में आरबीएस कालेज विजेता घोषित

आगरा।  जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी वॉलीबॉल 14,17 व 19 वर्ष बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन डी ए वी कुंडोल,आगरा द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ रक्षपाल त्यागी व डॉ रामऔ तार एवं डॉ. प्रशांत गहलौत ने संयुक्त रूप से किया । अंडर-17 वर्ष वर्ग में पांच विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया तथा 19 वर्ष में 9 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। 14 वर्ष में केवल एक ही टीम होने के कारण से नगर निगम इंटर कॉलेज को विजेता घोषित कर दिया गया। 17 वर्ष वर्ग में आसाराम रामनिवास बाह ने राजकीय हाई स्कूल सेमरा को 25-09 हराकर जनपदीय विजेता होने का गौरव प्राप्त किया तथा 19 वर्ष वर्ग में फाइनल मुकाबले में आरबीएस इंटर कॉलेज ने एपी इंटर कॉलेज शमशाबाद को 25- 18 से हराकर जनपद विजेता होने का गौरव प्राप्त किया ।
इस अवसर पर सर्वश्री संजय नेहरू, सौरभ सिंह, रामेंद्र शर्मा, बृजेश कुमार, अरुण कुमार यादव, राहुल चौधरी, लता चौहान, प्रधानाचार्य गण प्रशांत सिंह, दिनेश कुमार सिंह, सत्य प्रकाश गोपाल दास शर्मा, रूपेश कुमार गीतू तिवारी, ध्रुव प्रताप सिंह, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, हर्ष कुमार,गुंजन आज उपस्थित रहे जादौन निर्णायक मंडल मे अरुण दुबे, के पी सिंह यादव भूपेंद्र चौधरी, अखिलेश सिंह रहे प्रतियोगिता का संचालन गौरव कुमार ने किया प्रतियोगिता के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय वी.पी. सिंह उपस्थित रहे सभी का धन्यवाद ज्ञापन संयोजक प्रधानाचार्य प्रशांत गहलोत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *